Sunday, January 17, 2016

12 जनवरी 2016 मंगलवार

12 जनवरी
विवेकानंद जयंती
सुबह 7:30 बजे उठे ,आज मंगलवार का व्रत किया था, फिर 9 बजे सथाना बाजार ऑफिस गया, जाकर लिस्ट बनायीं जिन लोगों से पैसे लेने थे, फिर आज कुछ लोगो से पैसे भी वसूल किये, दिन भर यही काम किया, और गूगल पर रिसर्च चलती रही, शाम  को पापाजी और मम्मी से आईडिया डिस्कस किया, transport,sabzi aur grocery wala,  फिर शाम को घर गया, बालाजी के नदी मोहल्ले स्थित मंदिर गए, फिर आदर्श विद्या मंदिर  जाकर  स्वामीजी को माला अर्पित की और फिर घर आकर दाल बाटी चूरमा का भोग लगाया फिर कमरे में आकर रिसर्च किया और फिर करीब 11 बजे सो गए।

रात को 11:30 बजे सोये।

11 जनवरी ,सोमवार

11 जनवरी

सुबह 8 बजे उठे नहा धो के तैयार होकर ऑफिस गया फिर 9:45 की ट्रेन से रवाना होकर  चित्तोड़ गया वहाँ करीब 12 बजे पंहुचा चंदेरिया से ऑटो में बैठ कर स्टेशन पहुचा , वह घर पहुच कर कॉफ़ी पी और मैरिज सर्टिफिकेट की तैयारी चल रही थी, फिर मैंने और सोनू  ने खाना खाया जरूरी औपचारिकताएं पूरी की  , और नगरपालिका गए ,जाकर पता चला की उसमे फ़ोटो स्टेज वाली होनी चाहिए , और एक गवाह के पिताजी का नाम ग़लत है, तो सोचा की जब वापस इसे छोड़ने आउन्गि तब बनवा लेंगे,खैर वापस आये आकर ,जल्दी से तैयार होकर चंदेरिया पहुचे,जहाँ से ट्रेन 5 बजे थी, सीट मिली , बैठे और 7 बजे घर पहुचे, सथाना बाजार घर जाकर थोड़ी देर बैठे फिर वहाँ से मदवनगर वाले घर आये, आकर दाल ढोकले खाये  और करीब 9:30 बजे कमरे में आ गए, आकर कार्यक्रम किया ,और करीब 11 बजे तक सुकून की नींद सोगए।

10 जनवरी 2016 रविवार

10 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे
नाहा धो के तैयार होकर आज मकान मालिकों से बात की
करीब 2 बजे खाना खाया, और मम्मी से पोस्टमट्स बिज़नस आईडिया पर चर्चा हुयी
तथा अल्पाहार का भी डिस्कशन किया
करीब 4 बजे नीचे मकान मालिक को रूम का किराया दिया , 5 बजे से अन्नू का इंतज़ार करते रहे और ननिहाल की चर्चा चलती रही।
फिर अन्नू करीब 7 बजे आई, 7:45 तक रुकी
उससे और अजय जी से बिज़नस प्लान पर डिस्कशन किया , फिर मम्मी और नन्ही  को 200 फ़ीट पर छोड़ने गया , करीब 9:30 बजे बस मिली, फिर अख़बार छपवाने गया, करीब 11 बजे एकबार छपा, फिर घर जाके  सील ली और फिर 200 फ़ीट से 12 बजे बिजयनगर् के लिए बैठा, करीब 3:30 पर बिजयनगर पंहुचा, 4 बजे घर पंहुचा और 5 बजे तक सोया।

9 जनवरी 2016 शुक्रवार

सुबह 7:40 बजे उठा
नाहा धोके तैयार होकर करीब 10 बजे बिज़नस आईडिया पर रिसर्च करने लगा , फिर 12 बजे खाना खाया, और मम्मी से आज पुरे टाइम बिज़नस प्लान पर चर्चा की , कारीब्2 बजे सो गए, वापस करीब 4:30 बजे उठे, 5 बजे गोविन्ददेव जी के मंदिर जाने का कार्यक्रम बना जब जाने वाले थे तो उमेश जी भाईसाहब आ गए, करीब 1 घंटे वो बैठे, फिर हम करीब 6:30 बजे उबेर बुलाकर रवाना हुए , वह पहुचते पहुचते 7:15 बज गए ,और क्योंकि दर्शन बंद हो गए थे इसलिए , करीब 8:15 बजे तक इंतज़ार किया,और घर पर लाये लड्डूगोपाल के लिए कपडे पोशाकें ली, फिर दर्शन प्रारम्भ हुए, दर्शन करने के बादथोड़ी देर बैठे और करीब 9:30 बजे से उबेर बुक करवाने लगे पर 10 बजे उबेर आई, सीधे मानसरोवर काके दी हट्टी पर खाना खाया, चीनी खाना खाया, मंचूरियन और फ्राइड राइस, फिर रचित को लेने बुलाया, वापस घर गए, सोनम से बात की , और करीब 12:30 बजे सो गया।

Friday, January 8, 2016

8 जनवरी 2016 शुक्रवार

जय श्री राम आज सुबह 6:30 बजे ही नींद खुल गयी।और उसे बाद नहीं सोया , 8 बजे तक ऑनलाइन और इ कॉमर्स पर अध्ययन चलता रहा , फिर करीब 8:30 बजे तक निवृत हुआ, राजबाबूजी के घर पर कॉफ़ी का निमंत्रण था तो वहां गए , कॉफ़ी पर गीता  और अन्य धार्मिक आध्यात्मिक चर्चा हुयी, फिर वापस आके नाहा धो के तैयार हुए, करीब 11 बजे पिताजी का फ़ोन आया 82000 रु पोललुशन बोर्ड में ट्रान्सफर के लिए, फिर वो account add करके किया, करीब 12 बज गए ,फिर निर्माण नगर मकान देखने गया, वहां से श्यामनगर थाणे के पीछे, फिर वहाँ से चित्रकूट गया , वहां हिमांशुजी और ओमजी से उनके ऑफिस में मिला
काफी देर तक चर्चा चली करीब 3:30 बजे वह से निकल जय अम्बे प्रॉपर्टी वाले के बैठ , करीब 28000 रु और ट्रान्सफर करने थे पर हो नहीं पाये, फिर  सन्देश के ऑफिस गया वह पर बैठ करीब 6 बजे तक , आज माताजी आने वाली थी तो फिर 6:15 बजे उनका आगमन हुआ,200 फ़ीट बायपास लेने गया फिर उनको लेके आया, आते ही करीब 1 घंटे तक बिज़नस मॉडल पर चर्चा हुयी, पोस्टमट्स आदि की फिर 8 बजे खाना बनाया, 9:30 तक खाया, फिर पापाजी के 3g recharge करवाया , और सोनम से बात की करीब 55 मिनट तक , अब ये लिख के सोने की तैयारी है।

शुभ रात्रि
जय श्री कृष्णा

अच्छी बात।
मकान ढूँढा
सुबह से ओन डिमांड पर रिसर्च की
शाम को माताजी से चर्चा -Postmates Model  पर।

7 जनवरी 2016

सुबह 6:30 पर जागरण हुआ, पर फिर वही आलस्य ने 8 बजे तक सुलाये रखा, फिर उठ कर नाहा धो कर तैयार होकै करीब 11 बजे रिसर्च पर बैठ कर अध्ययन किया, फिर 11:15 पर Grofers पर घर का सामान आर्डर किया फिर सूर्योदय टुडे का घोषणा पत्र टाइप किया और फिर वापस अपनी रिसर्च पर लग गया आज
मम्मी से भी बात हुयी ,वो कल आने के लिए बोल रही हैं।आज पूरा बिज़नस प्लान डिसाइड किया और
Logistics,supply chain,food,delivery , grocery ,personal transportation पर research किया, तथा करीब 3:30 बजे तक research करता रहा , पापाजी ने कुछ पैसे भेजने के लिए कहा था पर आये नहीं , फिर नीना और नन्ही शमा  दीदी के घर गए , उनके लिए Uber  बुक करवाई।
फिर वापस rent के मकान के लिए अखबार में ad पढ़े, और 1-2 जगह बात हुयी, फिर संजय जी भाईसाहब आ गए और उनसे काफी देर तक अल्पाहार तथा एपब बिज़नस पर चर्चा हुयी, और फिर उनसे अन्य विषयों पर चर्चा की, फिर करीब 8 बजे शमा दीदी के घर गए , वह गोटू को खिलाया , अंकुर जी गुप्ता से बात की और फिर 11 बजे तक घर पहुचे , सोनम से बात की और अब 11:49 बजे महाभारत के 1-2एपिसोड देखे और अब ये लिख रहा हूँ।

आज निम्न पर अध्ययन किया।
Personl transportation.
Logistics
Tradus
Porter.in
Appeti
LOTruck
Roadrunnr
Quikli
orbuy
Truck on demand
uBerrush
आदि पर मंथन किया।

अच्छी बात

दिन भर बिज़नस प्लान पर अध्ययन किया
जल्दी उठा।

गलत बात

दिन भर घर पर रहा
लैपटॉप पर अध्ययन

6 जनवरी 2016

आज सुबह 7:40 पर उठ गया था लेकिन फिर वही आलस्य ने 9 बजे तक बिस्तरों में ही पड़ा रहा
फिर उठा ,उठ के नाहा धो के तैयार होकर 10 बजे ओन डिमांड की रिसर्च करना प्रारम्भ किया ,
Postmates,doorman,luna आदि की अध्ययन किया फिर यौरस्टोरी में आया था की 2016 में लोजिस्टिक्स स्टार्टअप तेजी से ग्रो करेंगे।
देखा मन प्रसन्न हुआ,मैं भी अभी कुछ ऐसा सोच रहा हु जो एक बड़ा बिज़नस आईडिया हो और जिसमे म्हणत के साथ साथ पैसा भी हो , और मंदी से बेअसर हो।
काफी देर तक एक्सेल पर काम किया फिर 12:30 बजे गोलछा सिनेमा गए  वहाँ परमहंस योगानंद के शिष्य पर आधारित फ़िल्म  the answer देखि।
और ice stupa- आर्टिफीसियल ग्लेशियर , और एक इजराइल की फ़िल्म देखि, फिर बापू बाजार में सैंडविच और गोल गप्पे खाये ,और फिर वैशाली पहुच करीब 5 बजे , जाते ही sbi card का पेमेंट करने की कोशिश की पर hdfc netbanking नहीं चल पाने की वजह से नहीं हो पाया फिर यौरस्टोरी  पर थोडा बहुत अध्ययन किया , नूपुर और नहीं आज आने वाले थे तो 6:30 बजे वो आ गए उनको लेने गए ,मैं और वो दोनों उबेर में घर पहुचे और रचित शास्त्रीय संगीत सुनने गया, आने के बाद मैंने मकानों की लिस्ट बनायीं और उनसे बात की
तब तक नीना और नन्ही ने खाना बनाया, अभी 9 बज रहे हैं और मैं ये लिख रहा हु, अब सोनम से बात करके थोड़ी अध्ययन और करके सोयेंगे
कल से मकान ढूंढना और business की  बाकी स्टेप्स पर काम चालू , अभी मन पूरी तरह से किसी एक आईडिया पर नहीं टिक रहा है, कोशिस करूँगा की टिक जाए ।