आज सुबह बहुत देर करीब 9 बजे उठा ,गहरी नींद आ गयी थी ,फिर उठ के नाहा धो के तैयार होकर करीब 11 बजे बैठ आज नन्नू चाचा का फोबे मंगवाया था स्नैपडील से वो आने वाला था तो उसके इंतज़ार में बैठा रहा फिर 12 बजे फ़ोन आया, 1 बजे निकला ,2 बजे की बस में रखवाया, फिर वैशाली आया, करीब 2 घंटे तक इंटरनेट सर्फिंग करता रहा, पर स्पीड नहीं आ रही थी, ऑनलाइन पेंट का बीही आईडिया मेरे दिमाग में आज सुबह आया था, US में एक कंपनी काम कर रही है उसके बारे में स्टडी की,paintzen,on demand painter उपलब्ध करवाती है, फिर सन्देश के साथ उसके चित्रकूट वाले घर गए,काफी देर तक बातें की,फिर कॉफ़ी पीने गए, वहां अल्पाहार को पुनः शुरू करने पर बातचीत हुयी, फिर 6-7 बजे वापस आये, पापाजी और रचित 8 बजे तक पहुचने वाले थे तो उनका इंतज़ार करना था , 200 फ़ीट गया 8 बजे पापाजी और रचित आये, फिर हम घर आये, तैयार होकर उबेर बुक करवाई, आगरा रोड स्थित हीरालाल जी की बच्ची की शादी में गए, वहां शशि दीदी से ,विक्की आदि से मुलाकात हुयी, वहां से 11:30 बजे निकले ओला बूम करवाई, 12 बजे घर पहुचे ,फिर करीब 1 बजे सोये।
Saturday, January 30, 2016
28 जनवरी 2016
सुबह 8:30 बजे उठा , उठ के नाहा धो के तैयार होकर पूजा वगेरह करके करीब 11 बजे मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया में गया वहां पर स्ट्रीटजम्पर के ऑफिस गया ,वह पता चला की वो बंद हो चुकी है , फिर राजीव जी को फ़ोन करके उनके घर खातीपुरा,झोटवाड़ा गया वैसे आज स्टार्टअप ओएसिस जाने का इरादा था पर राजीव जी से भी मिलना था तो वहां करीब 1 बजे पंहुचा, काफी देर बैठा, बिज़नस आईडिया पर बातें हुयी जिसमे ओन लाइन ग्रोसरी,डील्स ,सब्ज़ियाँ आदि की चर्चा हुयी उन्होंने भी इन्वेस्टमेंट में रुचि दिखाई, मैंने कहा की पहले मैं संतुष्ट हो जाऊं फिर देखते हैं,
फिर मनीष शर्मा के ऑफिस गया, काफी बढ़िया ऑफिस सेटअप कर लिया है उसने 50 लाख रु लगा के 12 बन्दों को रोजगार देकर पर्यावरण कंसल्टेंसी का काम शुरू किया है, बहुत बढ़िया लगा, काफी प्रेरणा मिली उससे, फिर 4 बजे उसके साथ झालाना गया, वहां पर काफी देर तक बैच के दूसरे बन्दों के बारे में बातचीत चलती रही, फिर विशाल विर्क के ऑफिस गए, 1 घंटे तो फालतू बैठे , उसका भी टर्नओवर 80 लाख पहुच गया है, देख कर अच्छा लगा, फिर विशाल के साथ चाय पी, और पुराणी यादें ताजा की, फिर मनीष के साथ वापस खातीपुरा आया करीब 8 बज गए थे, फिर ब्रोकर को यक बैलेंस अमाउंट दिया करीब 3000 रु, 30 को मकान मालिक से मीटिंग है, फिर उसी से काफी देर तक चर्चा छिड़ गयी , मंदी, इंटरनेट कारोबार आदि बातों को लेकर , 9:15 पर फ्री हुआ , फिर खाना खाया और 10:30तक घर आया, आतेही सोनू से काफी देर तक बातें हुयी ,फिर रामायण देखकर करीब 12 बजे सो गया।
Wednesday, January 27, 2016
27 जनवरी 2016
सुबह 7 बजे नींद खुल गयी थी पर 8 बजे तक जागने के बाद वापस सो गया
फिर करीब 9:30 बजे उठा
नाहा धो के तैयार होकर पूजा की, गीत का पाठ किया,इस दौरान लक्ष्य के कुछ सीने देखे, और जिंदगी मिलेगी न दोबारा के भी, नाश्ता किया, करीब 1 बजे निकले, jkk में नीना की प्रदर्शनी देखि , फिर वहां से 1:30 बजे निकल के नीना को स्टेशन छोड़ा बिजयनगर जा रही थी , फिर मैं Crossword बैठा ,वहां पे कुछ बुक्स देखि
*the secret ka visualisation
* reboot india nandan nilekani.
* big data
* business book
* millionaire book. बेजान दारूवाला की ज्योतिष की बुक खरीदी भी
फिर वडा पाव खाया , जूस पिया और वैशाली आया, सन्देश के ऑफिस बैठा, थोड़ी देर में फिर कॉफ़ी पी, पोखरना के बारे में बात हुयी,फिर उसका मकान देखने गए,फिर करेब 8 बजे वहां से निकला, पानी पूरी खायी, दाल रोटी पैक कराई, घर आया आके फ्रेश हो के खाना खाया और खर्चे का हिसाब लगाया, जैयर रहने के लिए पेर्सोनक 37000 रु चाहिए, कार्ट लगाने पर भी हिसाब लगाया, बाकी पापाजी आएंगे तब देखेंगे।
10 बजे सो गया था फिर सोनू ने वापस उठा दिया उससे बात भी की वो 29 जन को चित्तोड़ जाने की बोल रही है, ,अब 2-3 दिन की दिनचर्या लिख कर आज की भी लिझ कर अब 12:30 बजे सोऊंगा।
26 जनवरी 2016 गणतंत्र दिवस
आज सुबह करीब 7 बजे उठ गए आज गणतंत्र दिवस है। सुबह से ही मोबाइल पर बधाई सन्देश टाइप करने में लगे रहे, फिर करीब 8 बजे निचे गए ,फिर 9 बजे पापाजी को ट्रेन पर छोड़ने गया, वापस आया ,फिर गणतंत्र दिवस की परेड देखि, फिर अख़बार में आई एक अशुद्धि की और ध्यान गया, उस पर चर्चा हुयी फिर करीब 11 बजे स्थान बाजार गया, कैमरा लिया, और 1 बजे जयपुर के लिए रवाना हुआ, फिर सुनील जी नहर की गाडी ने नसीराबाद छोड़ा, वहां से रोडवेज बस मिली
करीब 4 बजे जयपुर पंहुचा, आते ही ब्रोकर को फ़ोन किया,उसने बताया की वो मकान जो पहले पसंद किया था ,उसके मकान मालिक ने अपने किसी जानकर को दे दिया है, ओअर एक और फ्लैट है वो ले लो, मैंने रचित को बुलाया उसको सोडाला छोड़ा और फटाफट ब्रोकर के पास गया, वहां से फ्लैट देखा, अक्षरधाम के पास 3 bhk फ्लैट था, जो करीब 10k किराया बताया, पापाजी और मम्मी से बात हो गयी मकान मालिक जेटली सर का मिलने वाला निकल गया, उसने जैली सर से बात भी कर ली, फिर pdc को लेकर डिस्कशन हुआ, ऑफिस को लेकर डिस्कशन हुआ फिर मामला done हो गया,
ब्रोकर के थ्रू 11000 रु advance दिए बाकी का 30 को देने की बात तय हुयी, फिर वापस घर आये खाना खाया, और सोनू से बात हुयी, फिर 11:30 बजे सो गए
25 जनवरी 2016
सुबह 9:30 बजे उठा क्योंकि रात को 4 बजे सोया था
फिर नाहा के तैयार हो के करीब 10:30 तक पैदल ही स्थान बाजार के लिए निकला, फिर थोड़ी देर सनी के यहाँ रुका, कैरियर की बातें की, फिर घडी ली, और फिर ललित के पापा के यहाँ रुकता हुआ ,ललित लंदन चला गया है, उसके पाप बता रहे थे की उसका वहां 4.5 लाख महीना पैकेज है, खैर उनकी बातें सुनकर आया, आके थोड़ी देर सारे एड अभी तक के सब एडिशन के की लिस्ट बनायीं, फिर थोड़ी देर नेट सर्फिंग की, शाम को नन्नू चाचा के लिए फ़ोन लेना था उसकी रिसर्च करते रहे, फिर माइक्रोमैक्स का कैनवास जूस2 पसंद आया, और बुक करने पर सहमति बनी, फिर घर गए करीब 8 बजे, मैं सोनू को लेकर वापस आया, उसको कोई काम था, फिर फैक्ट्री से दूध लिया, थोड़ी देर मोबाइल सर्फिंग की , फिर उसको लेकर बाजार से कुछ खरीदारी की और वापस आये, आकर खाना खाया, थोड़ी मस्ती की , और करीब 12 बजे सो गए।कल जयपुर जाना है।
24 जनवरी रविवार
आज सुबह करीब 7 :30 बजे उठा
नाहा धो के तैयार हो के करीब 9 बजे निचे आया,आते ही नाश्ता किया,गरम गरम समोसे, फिर 10 बजे ऑफिस पहुचे जहाँ पे रणजीत हमारा इंतज़ार कर रहा था, फिर अख़बार की कार्यवाही प्रारम्भ की आज सबसे ज्यादा एड थे इसलिए काफी टाइम लगा,
न्यूज़ कम थी और एड करीब 27 थे, इसलिए शाम के 6 बज गए , फिर सारा काम ख़त्म करने में करीब 7:30 बज गए,फ़ाइल सेंडिंग की , आज नन्नू चाचा ने ज्यादा सपोर्ट नहीं किया क्योंकि उनका फ़ोन ग़ुम हो गया था
फिर भी जैसे तैसे काम हो ही गया,
फिर करीब 9 बजे तक मैं वहीँ बैठ रहा और फाइल्स सेंड और jpg file बनाता रहा।
फिर 9:40 पर घर गया, खाना खाया और ऊपर आये रचित से संपर्क में रहा, अख़बार भेजने वाला था, फिर उसने 12 बजे भेजा, जो 3:30 बजे आने वाला था ,थोड़ी देर मोबाइल चलाया और करेब 12:30 बजे सो गए। रात को 3:30 बजे अख़बार लेने गया,वापस आया और 4 बजे फिर से सो गया।
22 जनवरी शुक्रवार
सुबह 7 बजे उठा गया, सुबह से आज टेंशन हो गयी थी भविष्य को लेकर,बहुत सारे विचार मन में उमड़ घुमड़ रहे थे, बहुत ज्यादा परेशां हो रहा हूँ
खैर नाहा के तययर होकर सोनू और पिंकी मौसी को हॉस्पिटल छोड़ा, फिर टेलीफोन एक्सचेंज से सिम लेकर आया ,उन दोनों को घर छोड़ा, फिर खाना खाया, फिर वापस स्थान बाजार गया, जातेही एड इकट्ठे करने का काम मिल गया, पहले वात्सल्य स्कूल,वंडर सीमेंट , और अलोक कुमावत, सर्कस वाले से मिले ,आते समय सर बहुत तेज दुःख रहा था फिर भी केशव वाले ब्रिजराज सर से मिले, घर आके लिस्ट बनायीं , और फिर कुछ लोगों से बात की, फिर गाडी वाश के लिए दी, फिर लेने गया, घर आया और खाना खाया बजरे का खिचड़ा, फिर कमरे में आया और बची थे सीक्रेट देखि देखते देखते नींद आ गयी , फिर उठे उठ कर कार्यक्रम किया और करीब 12 बजे सो गए।
शुभ रात्रि ।
21 जनवरी 2016 गुरुवार
21 जनवरी-सुबह 7:30 बजे
आज सुबह उठ कर नाहा धो कर तैयार हुआ और करीब 11:30 बजे वैशालीनगर गया क्योंकि आज मकान फाइनल करना था, जाकर पहले मकान पर गया फिर आते हुए गाडी ख़राब हो गयी तो मिस्त्री को ठीक करने दी, उसकी सर्विस और मेंटेनेंस करवाना था शाम 6 बजे गाडी देने के लिए बोला सन्देश के ऑफिस बैठ, नितिन से मकान के बारे में चर्चा हुयी,फिर उसको मकान दिखाया, और आकर प्रॉपर्टी डीलर से मिला,उससे सारे पहलुओं पर विचार हुआ,की मकान मालिक को अपने वहां चलने वाले कमर्शियल काम के बारे में कैसे बताना है, फिर वापस ऊपर आया, मेल चेक की और बिज़नस प्लान के बारे में चर्चा की , फिर शाम को सन्देश आया उसके साथ कॉफी पी, इतने में रचित आ गया था , तो उसको ब्रोकर से मिलवाया, फिर ब्रोकर को 2000 रूपए बतौर एडवांस दिए, मकान मालिक सोमवार को मिलेगा,फिर रचित को बुलाया उसने 200 फ़ीट बस स्टैंड पर छोड़ा, फिर 8 बजे की बस में बैठा, बस में इंटरस्टेलर और सीक्रेट देखि ,करीब 10:30 बजे बिजयनगर आया आकर थाने के पास से पैदल घर आया आकर खाना खाया और कमरे में आया, थोडा मूड बनाया और 12 बजे सो गए।
जयपुर गुरुवार
Thursday, January 21, 2016
20 जनवरी 2016 बुधवार
20 जनवरी- सुबह 6:45 बजे अजमेर से जयपुर गया बुधवार
9 बजे की बस में बैठा और करीब 11:30 बजे जयपुर आया, 12:30 तक लिफ्ट लेकर घर पंहुचा, फिर नाहा के तैयार होक 2 बजे नीना को स्वाति के घर छोड़ा फिर स्वाति के घर पे ही करीब 3 बज गए वही पे नाश्ता वगेरह किया, फिर वैशाली आया, 2-3 फ्लैट देखे, और 99 acre से एक इंडिविजुअल मकान के बारे में देखा,ज्यादातर घर फ्लैट ही थे जिनमे 2 या 3 फ्लोर के थे, फिर एक बन्दे से बात हुयी उसने वैशाली थाने के पीछे पश्चिम विहार में एक मकान दिखाया,जिसमे 3 कमरे और एकदम सेपरेट मकान था ,मकान मालिक भी अम्बाबाड़ी रहता है,सिर्फ किराये से मतलब है उसको, वापस आया ब्रोकर से विस्तार स्व चर्चा हुयी, फिर नीना को लेकर आया, घर दिखाया और फिर अन्नू के घर गए, वहां लोटिया को खिलाया, और अजय जी अन्नू से बात की, फिर 9:30 बजे घर आये आते 10 बज गए,फिर व्रत खोल,सोनू से बात की और करीब 12 बजे सोये,
19 जनवरी 2016 मंगलवार
19 जनवरी - सुबह 7:30 बजे
रात्रि अजमेर में सोया करीब 12:50 पर
सोनू को हॉस्पिटल दिखने गया था , पी के वि में फिसिओथेरप्य को दिखवाया, फिर करीब 2:30 बजे अजमेर रवाना हुआ करीब 4 बजे पंहुचा ,पहले प्रगति प्रिंटर के गया उनकी छोटी सी प्यारी सी बच्ची से मुलाकात हुयी, फिर उनका declaration प्रिंट करवाया,जितने पापाजी आ गए फिर दिशु भी आ गया फिर पापाजी को स्टेशन छोड़ा, और फिर दिशु के साथ घर गए,वहां अवि को खिलाया, और फिर तैयार होकर गौरव के भाई की शादी में मखुपुर गए,वहां अंकुर गुप्ता जी और परीक्षित मिले,फिर खाना वगेरह खा के वहां से करीब 10:30 बजे निकले और रस्ते में भाटी वगेरह को छोड़ा, घर आये, सोनू से थोड़ी बात की फिर चिंतन किया और इंडिया टुडे पढ़ी और फिर डीशु के छोरे को सुलाया ,फिर मैंने मोबाइल पर यौरस्टोरी पढ़ी और 12:30 बजे सोया।
18 जनवरी 2016 सोमवार
18 जनवरी - सुबह 8:30 बजे उठे रात को अख़बार collect किये थे।रात को 11:30 बजे सोया । सुबह 11 बजे ऑफिस गया,वहां अखबार वाले निकल चुके थे, फिर कंप्यूटर पर काम किया, जिसमे नेट चलना और फ़ॉर्मटी करवाना था, फिर फेसबुक पे अपलोड किया
पर फिर शाम को सोनू और मम्मी को लेकर घर गया फिर खाना खाया और कमरे में आ गया, और 1130 बजे सो गए कल जयपुर जाने का प्रोग्राम है,विशेष कुछ नहीं हुआ आज,सोमवार
Sunday, January 17, 2016
17 जनवरी 2016
17 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे उठकर नाहा धोकर तैयार होकर करीब 9:30 बजे मम्मी और सोनू को लेकर हॉस्पिटल छोड़ा और फिर ऑफिस स्थान बाजार गए, वहाँ करीब 1 घंटे तक इंटरनेट के चलने का इंतज़ार किया फिर करीब 10:30 बजे रणजीत आया, आते ही काम पे लग गया, दिन भर विज्ञापन, समाचार एकत्र करके अखबार की सेटिंग करते रहे, फिर मेहता ज्वेल्स का एड लेने गया, तथा इंटरनेट के चालने के तरीके ढूंढें, बीच बीच में इंटरनेट चलता रहा, वैसे तो कार्यक्रम था की 6 बजे तक पेज तैयार करके मैं जयपुर ले जाऊंगा पर एकदम से इंटरनेट चलना बंद हो गया, और क्वार्क भी , एक दम से सारी मेहनत पे पानी फिर गया, फिर जाने कैसे दोबारा चल गया, फिर पेज तैयार करके मेल किये, जयपुर जाने का प्रोग्राम फिर पोस्टपोंड हो गया, और सतीश जी के घर गोलू का जन्मदिन मानाने गए,दाल बाटी का भोजन किया , करीब 10:30 बजे घर आये आकर विगत 3-4दिन की दिनचर्या लिखी और रचित ने वहां अख़बार छपवाया उसके लिए उबर बुक करवाई , 200 फ़ीट से उसने अख़बार रखवाए, 2 बजे आने का समय था , तो थोड़ी देर सो गया करीब 11:30 बाजे,2 बजे अख़बार लेने जाना होगा।
16 जनवरी 2016,शनिवार
16 जनवरी 2016 ,शनिवार।
आज सुबह जयपुर जाने का मूड था पर 7:30 बजे उठा, मन पूरी तरह से बना नहीं क्योंकि आज कुछ उगाही भी करनी थी, जाना कैंसिल हो गया , बुआ को जाना था तो उनको 9 बजे 27मील छोड़ने गया, फिर वापस घर आकर मम्मी और सोनू को अस्पताल छोड़ा, फिर उन्होंने वापस बुला लिया, वापस उनको ब्यूटी पार्लर छोड़ा, फिर घर आया, आकर मुकेश को उगाही पर भेजा, जितने में माइंस वाले राजीव जी आ गए थे, उनसेइ बात चीत की करीब 2 बजे तक वो रुके उनको नाश्ता आदि करवाया फिर उनके जाने के बाद खाना खाने घर आया, आज मोदी जीस्टार्टअप इंडिया का एक्शन प्लान लांच करने वाले थे,तो दिन को तो घर पे देखा कार्यक्रम फिर ऑफिस आया आते ही 200 रु, सेघर का टाटा स्काई रिचार्ज करवाया, और 6:30 बजे से 7:30 बजे तक स्टार्टअप इंडिया का कार्यक्रम देखा , मजा आ गया
अब लग रहा है की स्टार्टअप करने का ये सबसे अच्छा समांय है, मोदी जी ने टैक्स में 3 साल तक छूट आदि अनेक नयी योजनाएं बताई जिनसे स्टार्ट अप स की अनेकों समस्याएं दूर हुयी ,
बहुत ऊर्जस्वी कार्यक्रम था, ये देखकर लगा की भारत में स्टार्टअप का ये सबसे अच्छा समय है।
घर आया आकर खाना खाया, और कमरे में आया , सोनू करीब 10 बजे आई, आकर कुछ देर प्रेमालाप किया और दिन की घटनाओं पे विचार करते हुए करीब 12 बजे सोये।
15 जनवरी शुक्रवार
15 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे
आज मकर संक्रांति का महापर्व था और सूर्यनमस्कार किये पूरे 13 ,और डॉ अंजत ने कहा था की जयपुर जाओ तो साथ चलेंगे सुबह ही मैं दुविधा में था की जाये या न जाएं क्योंकि काफि पैसे बाकी थे एड इत्यादि के तो मन डावाडोल हो रहा था फिर बुआ ने कहा की साथ चलेंगे तो मैंने सोचा शाम को ही चल लेंगे फिर 9:30 बजे ऑफिस आया वही पे आज सन्देश भी आया हुआ था तो उसके साथ बैंक और टेलेफोबे एक्सचेंज के एक दो काम हेतु गया, फिर वो 12 बजे घर चला गया, मैंने भी करीब 1 बजे से इंटरनेट रिसर्च करना प्रारम्भ कियाअ , कुछ कोरल इत्यादि एवं आधार इत्यादि का काम था ,फिर घर गए खाना खाने, वापस आये 3 बजे और आकर टाटा स्काई का रिचार्ज करवाया, वो दूसरी आईडी पर हो गया, फिर शाम को महालक्षमी ट्रेड फेयर वाले के गए उससे एड के लिए बात करनी थी, हो गयी उसने एड एवं कवरेज दोनों के लिए कह दिया था,वापस घर आ गए और आज ही जयपुर जाना था पर लेट होने की वजह सेकार्यक्रम कैंसिल कर दिया , 7 बज गए थे इसलिए थोड़ी देर डब स्मैश पर गब्बर की मिमिक्री की
आके थोड़ी देर मोबाइल पर स्टोरी पढ़ी और बातें करते हुए करीब 11:20 पर सो गए।
14 जनवरी , गुरुवार
14 जनवरी
सुवह 8 बजे उठे आज यही confusion रहा की आज मकर संक्रांति है या नहीं क्योंकि कई जगह पे मकर संक्रांति 15 जनवरी की मनाई जा रही थी, उठते ही फ्रेश होने गया तो डॉ अमित उपाध्याय का कॉल आया की ब्राह्मण युथ क्लब वाले गोशाला में चारा वितरण के लिए जा रहे है तो 9 बजे ही तैयार होकर बुलाया, जल्दी से तैयार होकर 9 बजे ही भगा भगा नरसिंह द्वारा स्थित गोशाला पंहुचा, वह क्लब के 4-5 सदस्य मौजूद थे, गायों को गुड़ व् चारा खिलाया और चाय पीकर वापस आये, फिर राधास्वामी वाले के अल्पाहार किया, वापस आके 10:30 बजे जैन समाज का अनुष्ठान कार्यक्रम था तो वहाँ गए,करीब 2 घन्टे का कार्यक्रम रहा, भोजन इत्यादि किया, वही प्रेस क्लब बनाने पर चर्चा हुयी, तथा वापस आकर मुकेश को पेमेंट कलेक्शन पर भेजा, वो गुलाबपुरा भी गया एड लेने हेतु।
फिर कंप्यूटर पर एप्प इत्यादि डेवलपमेंट पर रिसर्च की, और शाम को कृष्णा जी के खाने का कार्यक्रम था तो वहाँ गए , खाना खाया और वापस घर आये, आने के बाद थोड़ी देर बातचीत की और करीब 11:30 बजे कार्यक्रम करने के बाद निद्रालीन हो गए।
13 जनवरी बुधवार
13 जनवरी
सुबह 6:30 बजे उठे
क्योंकि आज सुबह से ही टेंशन हो गयी थी स्टार्टअप की, उठते ही यौरस्टोरी पढ़ी और जल्दी से करीब 9 बजे ही तैयार होकर ऑफिस गए , जाकर रिकवरी की तैयारी की, और साथ ही में कंप्यूटर पर भी काम काज किया, जिसमे एंड्राइड एप्प डेवलॅपमेंट और अन्य चीज़ों पर जांच पड़ताल की, फिर खाना खाया और दोपहर को थोड़ी देर सोया, फिर ब्राह्मण युथ क्लब के डॉ उपाध्याय, पाराशर और पंचोली जी आये , उन्होंने काफी देर तक चर्चा की और ऋषि मुनियो की फ़ोटो इकट्ठी करने का प्लान बताया, उनके जाने के बाद ऋषियो की फ़ोटो इकट्ठी की और फिर शर्मा जी के खाना खाने गया, उससे पहले यूट्यूब के वीडियो डाउनलोड किये, आकर दूध लेकर घर आये, आकर करीब 10,:30 बजे कमरे में आकर वीडियो देखे और करीब 11:15 बजे सो गए।
आज सुबह
रात को 11:30 बजे सोये।
12 जनवरी 2016 मंगलवार
12 जनवरी
विवेकानंद जयंती
सुबह 7:30 बजे उठे ,आज मंगलवार का व्रत किया था, फिर 9 बजे सथाना बाजार ऑफिस गया, जाकर लिस्ट बनायीं जिन लोगों से पैसे लेने थे, फिर आज कुछ लोगो से पैसे भी वसूल किये, दिन भर यही काम किया, और गूगल पर रिसर्च चलती रही, शाम को पापाजी और मम्मी से आईडिया डिस्कस किया, transport,sabzi aur grocery wala, फिर शाम को घर गया, बालाजी के नदी मोहल्ले स्थित मंदिर गए, फिर आदर्श विद्या मंदिर जाकर स्वामीजी को माला अर्पित की और फिर घर आकर दाल बाटी चूरमा का भोग लगाया फिर कमरे में आकर रिसर्च किया और फिर करीब 11 बजे सो गए।
रात को 11:30 बजे सोये।
11 जनवरी ,सोमवार
11 जनवरी
सुबह 8 बजे उठे नहा धो के तैयार होकर ऑफिस गया फिर 9:45 की ट्रेन से रवाना होकर चित्तोड़ गया वहाँ करीब 12 बजे पंहुचा चंदेरिया से ऑटो में बैठ कर स्टेशन पहुचा , वह घर पहुच कर कॉफ़ी पी और मैरिज सर्टिफिकेट की तैयारी चल रही थी, फिर मैंने और सोनू ने खाना खाया जरूरी औपचारिकताएं पूरी की , और नगरपालिका गए ,जाकर पता चला की उसमे फ़ोटो स्टेज वाली होनी चाहिए , और एक गवाह के पिताजी का नाम ग़लत है, तो सोचा की जब वापस इसे छोड़ने आउन्गि तब बनवा लेंगे,खैर वापस आये आकर ,जल्दी से तैयार होकर चंदेरिया पहुचे,जहाँ से ट्रेन 5 बजे थी, सीट मिली , बैठे और 7 बजे घर पहुचे, सथाना बाजार घर जाकर थोड़ी देर बैठे फिर वहाँ से मदवनगर वाले घर आये, आकर दाल ढोकले खाये और करीब 9:30 बजे कमरे में आ गए, आकर कार्यक्रम किया ,और करीब 11 बजे तक सुकून की नींद सोगए।
10 जनवरी 2016 रविवार
10 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे
नाहा धो के तैयार होकर आज मकान मालिकों से बात की
करीब 2 बजे खाना खाया, और मम्मी से पोस्टमट्स बिज़नस आईडिया पर चर्चा हुयी
तथा अल्पाहार का भी डिस्कशन किया
करीब 4 बजे नीचे मकान मालिक को रूम का किराया दिया , 5 बजे से अन्नू का इंतज़ार करते रहे और ननिहाल की चर्चा चलती रही।
फिर अन्नू करीब 7 बजे आई, 7:45 तक रुकी
उससे और अजय जी से बिज़नस प्लान पर डिस्कशन किया , फिर मम्मी और नन्ही को 200 फ़ीट पर छोड़ने गया , करीब 9:30 बजे बस मिली, फिर अख़बार छपवाने गया, करीब 11 बजे एकबार छपा, फिर घर जाके सील ली और फिर 200 फ़ीट से 12 बजे बिजयनगर् के लिए बैठा, करीब 3:30 पर बिजयनगर पंहुचा, 4 बजे घर पंहुचा और 5 बजे तक सोया।
9 जनवरी 2016 शुक्रवार
सुबह 7:40 बजे उठा
नाहा धोके तैयार होकर करीब 10 बजे बिज़नस आईडिया पर रिसर्च करने लगा , फिर 12 बजे खाना खाया, और मम्मी से आज पुरे टाइम बिज़नस प्लान पर चर्चा की , कारीब्2 बजे सो गए, वापस करीब 4:30 बजे उठे, 5 बजे गोविन्ददेव जी के मंदिर जाने का कार्यक्रम बना जब जाने वाले थे तो उमेश जी भाईसाहब आ गए, करीब 1 घंटे वो बैठे, फिर हम करीब 6:30 बजे उबेर बुलाकर रवाना हुए , वह पहुचते पहुचते 7:15 बज गए ,और क्योंकि दर्शन बंद हो गए थे इसलिए , करीब 8:15 बजे तक इंतज़ार किया,और घर पर लाये लड्डूगोपाल के लिए कपडे पोशाकें ली, फिर दर्शन प्रारम्भ हुए, दर्शन करने के बादथोड़ी देर बैठे और करीब 9:30 बजे से उबेर बुक करवाने लगे पर 10 बजे उबेर आई, सीधे मानसरोवर काके दी हट्टी पर खाना खाया, चीनी खाना खाया, मंचूरियन और फ्राइड राइस, फिर रचित को लेने बुलाया, वापस घर गए, सोनम से बात की , और करीब 12:30 बजे सो गया।
Friday, January 8, 2016
8 जनवरी 2016 शुक्रवार
जय श्री राम आज सुबह 6:30 बजे ही नींद खुल गयी।और उसे बाद नहीं सोया , 8 बजे तक ऑनलाइन और इ कॉमर्स पर अध्ययन चलता रहा , फिर करीब 8:30 बजे तक निवृत हुआ, राजबाबूजी के घर पर कॉफ़ी का निमंत्रण था तो वहां गए , कॉफ़ी पर गीता और अन्य धार्मिक आध्यात्मिक चर्चा हुयी, फिर वापस आके नाहा धो के तैयार हुए, करीब 11 बजे पिताजी का फ़ोन आया 82000 रु पोललुशन बोर्ड में ट्रान्सफर के लिए, फिर वो account add करके किया, करीब 12 बज गए ,फिर निर्माण नगर मकान देखने गया, वहां से श्यामनगर थाणे के पीछे, फिर वहाँ से चित्रकूट गया , वहां हिमांशुजी और ओमजी से उनके ऑफिस में मिला
काफी देर तक चर्चा चली करीब 3:30 बजे वह से निकल जय अम्बे प्रॉपर्टी वाले के बैठ , करीब 28000 रु और ट्रान्सफर करने थे पर हो नहीं पाये, फिर सन्देश के ऑफिस गया वह पर बैठ करीब 6 बजे तक , आज माताजी आने वाली थी तो फिर 6:15 बजे उनका आगमन हुआ,200 फ़ीट बायपास लेने गया फिर उनको लेके आया, आते ही करीब 1 घंटे तक बिज़नस मॉडल पर चर्चा हुयी, पोस्टमट्स आदि की फिर 8 बजे खाना बनाया, 9:30 तक खाया, फिर पापाजी के 3g recharge करवाया , और सोनम से बात की करीब 55 मिनट तक , अब ये लिख के सोने की तैयारी है।
शुभ रात्रि
जय श्री कृष्णा
अच्छी बात।
मकान ढूँढा
सुबह से ओन डिमांड पर रिसर्च की
शाम को माताजी से चर्चा -Postmates Model पर।
7 जनवरी 2016
सुबह 6:30 पर जागरण हुआ, पर फिर वही आलस्य ने 8 बजे तक सुलाये रखा, फिर उठ कर नाहा धो कर तैयार होकै करीब 11 बजे रिसर्च पर बैठ कर अध्ययन किया, फिर 11:15 पर Grofers पर घर का सामान आर्डर किया फिर सूर्योदय टुडे का घोषणा पत्र टाइप किया और फिर वापस अपनी रिसर्च पर लग गया आज
मम्मी से भी बात हुयी ,वो कल आने के लिए बोल रही हैं।आज पूरा बिज़नस प्लान डिसाइड किया और
Logistics,supply chain,food,delivery , grocery ,personal transportation पर research किया, तथा करीब 3:30 बजे तक research करता रहा , पापाजी ने कुछ पैसे भेजने के लिए कहा था पर आये नहीं , फिर नीना और नन्ही शमा दीदी के घर गए , उनके लिए Uber बुक करवाई।
फिर वापस rent के मकान के लिए अखबार में ad पढ़े, और 1-2 जगह बात हुयी, फिर संजय जी भाईसाहब आ गए और उनसे काफी देर तक अल्पाहार तथा एपब बिज़नस पर चर्चा हुयी, और फिर उनसे अन्य विषयों पर चर्चा की, फिर करीब 8 बजे शमा दीदी के घर गए , वह गोटू को खिलाया , अंकुर जी गुप्ता से बात की और फिर 11 बजे तक घर पहुचे , सोनम से बात की और अब 11:49 बजे महाभारत के 1-2एपिसोड देखे और अब ये लिख रहा हूँ।
आज निम्न पर अध्ययन किया।
Personl transportation.
Logistics
Tradus
Porter.in
Appeti
LOTruck
Roadrunnr
Quikli
orbuy
Truck on demand
uBerrush
आदि पर मंथन किया।
अच्छी बात
दिन भर बिज़नस प्लान पर अध्ययन किया
जल्दी उठा।
गलत बात
दिन भर घर पर रहा
लैपटॉप पर अध्ययन