Sunday, January 17, 2016

17 जनवरी 2016

17 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे उठकर नाहा धोकर तैयार होकर करीब 9:30 बजे मम्मी और सोनू को लेकर हॉस्पिटल छोड़ा और फिर ऑफिस स्थान बाजार गए, वहाँ करीब 1 घंटे तक इंटरनेट के चलने का इंतज़ार किया फिर करीब 10:30 बजे रणजीत आया, आते ही काम पे लग गया, दिन भर विज्ञापन, समाचार एकत्र करके अखबार की सेटिंग करते रहे, फिर मेहता ज्वेल्स का एड लेने गया, तथा इंटरनेट के चालने के तरीके ढूंढें, बीच बीच में इंटरनेट चलता रहा, वैसे तो कार्यक्रम था की 6 बजे तक पेज तैयार करके मैं जयपुर ले जाऊंगा पर एकदम से इंटरनेट चलना बंद हो गया, और क्वार्क भी , एक दम से सारी मेहनत पे पानी फिर गया, फिर जाने कैसे दोबारा चल गया, फिर पेज तैयार करके मेल किये, जयपुर जाने का प्रोग्राम फिर पोस्टपोंड हो गया, और सतीश जी के घर गोलू का जन्मदिन मानाने गए,दाल बाटी का भोजन किया , करीब 10:30 बजे घर आये आकर विगत 3-4दिन की दिनचर्या लिखी और रचित ने वहां अख़बार छपवाया उसके लिए उबर बुक करवाई , 200 फ़ीट से उसने अख़बार रखवाए, 2 बजे आने का समय था , तो थोड़ी देर सो गया करीब 11:30 बाजे,2 बजे अख़बार लेने जाना होगा।

16 जनवरी 2016,शनिवार

16 जनवरी 2016 ,शनिवार।
आज सुबह जयपुर  जाने का मूड था पर 7:30 बजे उठा, मन पूरी तरह से बना नहीं क्योंकि आज कुछ उगाही भी करनी थी, जाना कैंसिल हो गया , बुआ को जाना था तो उनको 9 बजे 27मील छोड़ने गया, फिर वापस घर आकर मम्मी और सोनू को अस्पताल छोड़ा, फिर उन्होंने वापस बुला लिया, वापस उनको ब्यूटी पार्लर छोड़ा, फिर घर आया, आकर मुकेश को उगाही पर भेजा, जितने में माइंस वाले राजीव जी आ गए थे, उनसेइ बात चीत की करीब 2 बजे तक वो रुके उनको नाश्ता आदि करवाया फिर उनके जाने के बाद खाना खाने घर आया, आज मोदी जीस्टार्टअप इंडिया का एक्शन  प्लान लांच करने वाले थे,तो दिन को तो घर पे देखा कार्यक्रम फिर ऑफिस आया आते ही 200 रु, सेघर का टाटा स्काई रिचार्ज करवाया, और 6:30 बजे से 7:30 बजे तक स्टार्टअप इंडिया का कार्यक्रम देखा , मजा आ गया
अब लग रहा है की स्टार्टअप करने का ये सबसे अच्छा समांय है, मोदी जी ने टैक्स में 3 साल तक छूट आदि अनेक नयी योजनाएं बताई जिनसे स्टार्ट अप स की अनेकों समस्याएं दूर हुयी ,
बहुत ऊर्जस्वी कार्यक्रम था, ये देखकर लगा की भारत में स्टार्टअप का ये सबसे अच्छा समय है।
घर आया आकर खाना खाया, और कमरे में आया , सोनू करीब 10 बजे आई, आकर कुछ देर प्रेमालाप किया और दिन की घटनाओं पे विचार करते हुए  करीब 12 बजे सोये।

15 जनवरी शुक्रवार

15 जनवरी
सुबह 7:30 बजे उठे
आज मकर संक्रांति का महापर्व था  और सूर्यनमस्कार किये पूरे 13 ,और डॉ अंजत ने कहा था की जयपुर जाओ तो साथ चलेंगे सुबह ही मैं दुविधा में था की जाये या न जाएं क्योंकि काफि पैसे बाकी थे एड इत्यादि के तो मन डावाडोल हो रहा था फिर बुआ ने कहा की साथ चलेंगे तो मैंने सोचा शाम को ही चल लेंगे फिर 9:30 बजे ऑफिस आया वही पे आज सन्देश भी आया हुआ था तो उसके साथ बैंक और टेलेफोबे एक्सचेंज के एक दो काम हेतु गया, फिर वो 12 बजे घर चला गया, मैंने भी करीब 1 बजे से इंटरनेट रिसर्च करना प्रारम्भ कियाअ , कुछ कोरल इत्यादि एवं आधार इत्यादि का काम था ,फिर घर गए खाना खाने, वापस आये 3 बजे और आकर टाटा स्काई का रिचार्ज करवाया, वो दूसरी आईडी पर हो गया, फिर शाम को महालक्षमी ट्रेड फेयर वाले के गए उससे एड के लिए बात करनी थी, हो गयी उसने एड एवं कवरेज दोनों के लिए कह दिया था,वापस घर आ गए और आज ही जयपुर जाना था पर लेट होने की वजह सेकार्यक्रम कैंसिल कर दिया , 7 बज गए थे इसलिए थोड़ी देर डब स्मैश पर गब्बर की मिमिक्री की
आके थोड़ी देर मोबाइल पर स्टोरी पढ़ी और बातें करते हुए  करीब 11:20 पर सो गए।

14 जनवरी , गुरुवार

14 जनवरी
सुवह 8 बजे उठे आज यही confusion  रहा की आज मकर संक्रांति है या नहीं क्योंकि कई जगह पे मकर संक्रांति 15 जनवरी की मनाई जा रही थी, उठते ही फ्रेश होने गया तो डॉ अमित उपाध्याय का कॉल आया की ब्राह्मण युथ क्लब वाले गोशाला में चारा वितरण के लिए जा रहे है तो 9 बजे ही तैयार होकर बुलाया, जल्दी से तैयार होकर 9 बजे ही भगा भगा नरसिंह द्वारा स्थित गोशाला पंहुचा, वह क्लब के 4-5 सदस्य मौजूद थे, गायों को गुड़ व् चारा खिलाया और चाय पीकर वापस आये, फिर राधास्वामी वाले के अल्पाहार किया, वापस आके 10:30 बजे जैन समाज का अनुष्ठान कार्यक्रम था तो वहाँ गए,करीब 2 घन्टे का कार्यक्रम रहा, भोजन इत्यादि किया, वही प्रेस क्लब बनाने पर चर्चा हुयी, तथा वापस आकर मुकेश को पेमेंट कलेक्शन पर भेजा, वो गुलाबपुरा भी गया एड लेने हेतु।
फिर कंप्यूटर पर एप्प इत्यादि डेवलपमेंट पर रिसर्च की, और शाम को कृष्णा जी के खाने का कार्यक्रम था तो वहाँ गए , खाना खाया और वापस घर आये, आने के बाद थोड़ी देर बातचीत की और करीब 11:30 बजे कार्यक्रम करने के बाद निद्रालीन हो गए।

13 जनवरी बुधवार

13 जनवरी
सुबह 6:30 बजे उठे
क्योंकि आज सुबह से ही टेंशन हो गयी थी स्टार्टअप की, उठते ही यौरस्टोरी पढ़ी और जल्दी से करीब 9 बजे ही तैयार होकर ऑफिस गए , जाकर रिकवरी की तैयारी की, और साथ ही में कंप्यूटर पर भी काम काज किया, जिसमे एंड्राइड एप्प डेवलॅपमेंट और अन्य चीज़ों पर जांच पड़ताल की, फिर खाना खाया और दोपहर को थोड़ी देर सोया, फिर ब्राह्मण युथ क्लब के डॉ उपाध्याय, पाराशर और पंचोली जी आये , उन्होंने काफी देर तक चर्चा की और ऋषि मुनियो की फ़ोटो इकट्ठी करने का प्लान बताया, उनके जाने के बाद ऋषियो की फ़ोटो इकट्ठी की  और फिर शर्मा जी के खाना खाने गया, उससे पहले यूट्यूब के वीडियो डाउनलोड किये, आकर दूध लेकर घर आये, आकर करीब 10,:30 बजे कमरे में आकर वीडियो देखे और करीब 11:15 बजे सो गए।
आज सुबह
रात को 11:30 बजे सोये।

12 जनवरी 2016 मंगलवार

12 जनवरी
विवेकानंद जयंती
सुबह 7:30 बजे उठे ,आज मंगलवार का व्रत किया था, फिर 9 बजे सथाना बाजार ऑफिस गया, जाकर लिस्ट बनायीं जिन लोगों से पैसे लेने थे, फिर आज कुछ लोगो से पैसे भी वसूल किये, दिन भर यही काम किया, और गूगल पर रिसर्च चलती रही, शाम  को पापाजी और मम्मी से आईडिया डिस्कस किया, transport,sabzi aur grocery wala,  फिर शाम को घर गया, बालाजी के नदी मोहल्ले स्थित मंदिर गए, फिर आदर्श विद्या मंदिर  जाकर  स्वामीजी को माला अर्पित की और फिर घर आकर दाल बाटी चूरमा का भोग लगाया फिर कमरे में आकर रिसर्च किया और फिर करीब 11 बजे सो गए।

रात को 11:30 बजे सोये।

11 जनवरी ,सोमवार

11 जनवरी

सुबह 8 बजे उठे नहा धो के तैयार होकर ऑफिस गया फिर 9:45 की ट्रेन से रवाना होकर  चित्तोड़ गया वहाँ करीब 12 बजे पंहुचा चंदेरिया से ऑटो में बैठ कर स्टेशन पहुचा , वह घर पहुच कर कॉफ़ी पी और मैरिज सर्टिफिकेट की तैयारी चल रही थी, फिर मैंने और सोनू  ने खाना खाया जरूरी औपचारिकताएं पूरी की  , और नगरपालिका गए ,जाकर पता चला की उसमे फ़ोटो स्टेज वाली होनी चाहिए , और एक गवाह के पिताजी का नाम ग़लत है, तो सोचा की जब वापस इसे छोड़ने आउन्गि तब बनवा लेंगे,खैर वापस आये आकर ,जल्दी से तैयार होकर चंदेरिया पहुचे,जहाँ से ट्रेन 5 बजे थी, सीट मिली , बैठे और 7 बजे घर पहुचे, सथाना बाजार घर जाकर थोड़ी देर बैठे फिर वहाँ से मदवनगर वाले घर आये, आकर दाल ढोकले खाये  और करीब 9:30 बजे कमरे में आ गए, आकर कार्यक्रम किया ,और करीब 11 बजे तक सुकून की नींद सोगए।