Wednesday, January 6, 2016

5 जनवरी 2016 मंगलवार

आज सुबह फिर करीब 7:40 पर उठा पर बिस्तर से बहार 9 बजे निकाला , आज एकादशी थी इसलिए सुबह भगवन की पूजा की और फिर करीब 10:30 बजे से परांठा बनाना स्टार्ट किया, फिर परांठा खा के करीब 11:30 बजे जिफ में जाने का विचार बनाया पर जा नहीं पाये करीब 1 बजे सर्किल पर प्रेस क्लब में गए वह देखने तो गए थे - मोनोक्रोम पर वहाँ लग रही थी W
10 मिनट तक देखि और फिर वह से वैशाली गए , वहाँ  करीब शाम के 5 बजे तक नेट सर्फिंग की और
ओन डिमांड इकॉनमी का अध्ययन किया, साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ोदा की नेटबैंकिंग एक्टिवटी करने का प्रयत्न किया, पर वो नहीं हो पाया, फिर 5:30 - 6 बजे नाश्ता करने गए और मिर्च बड़े का नाश्ता किया, अंकुर गुप्ता जी का फ़ोन आ गया था तो थोड़ी बात की उनसे, फिर
चाय की होटल पर बैठकर सन्देश से बिज़नस के बारे में चर्चा हुयी, उससे कहा मैंने की मैं प्रोडक्ट की बजाय सर्विस वाले बिज़नस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ, फिर उसका घर देखने गए काम चल रहा था वहां पर, फिर उसे घर छोड़कर मैं और रचित वापस मानसरोवर आ गए , सब्ज़ी लेते हुए, फिर रचित तो एन राजम् की वायलिन प्रस्तुति देखने गया और मैं घर पे रुक गया,फिर करीब 1 घंटे तक फेसबुक और ट्विटर पर सर्फिंग करता रहा और फिर 8:30 बजे खाना बनाया आलू मटर और रोटी,रोटी ढंग से नहीं बन पायी, खैर 9:30 बजे खाना खाया और फिर कमरे में आया, आकर नए मकान को ढूंढ़ने हेतु भास्कर में छपे एड देखे औए छंटे फिर सोनम से बात हुयी , आज उसकी तबियत ठीक थी, फिर सोने की तैयारी की और करीब रात को 12 बजे billionsinchange अमेरिका के सफल उद्यमी मनोज भार्गव द्वारा बिजली पानी और स्वाथ्य हेतु किये जा रहे इनोवेशन की फ़िल्म देखि और करीब 12:30 बजे सो गया।

अच्छी बात
#billionsinchange देखि
#antivirus download
# सन्देश से OnDemand  पर चर्चा पर साथ ही इसपर होने वाले खर्चे और मार्केटिंग पर होने वाले  खर्चे पर बात हुयी।
# रात को थोडा सा अध्ययन।
# गीता पाठ भी किया ।

गलत बात
#गुप्ता जी को फ़ोन नहीं कर पाया।
#सुबह 1 बजे तक का टाइम वेस्ट किया।
#देर से उठा करीब 9 बजे

बाकी सुख शांति

Tuesday, January 5, 2016

4 जनवरी 2016 सोमवार

सुबह 7:30 बजे नींद खुली पर असल में करीब 9 बजे उठा, उठते ही नाहा धोकर तैयार होने लगा, करीब 10 बजे रमेश जी से बात की उन्होंने 1 बजे बुलाया, पर मोटरसाइकिल राजाबाबू के घर से लेनी थी इसलिए करीब 11:30 तक उनके वहाँ पहुच पाया
22 गोदाम के वहां , जाकर उनसे विस्तार से चर्चा  हो गयी कि कैसे रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को आगे बढ़ाना है, कुछ कमिया उन्होंने बताई थी वो दोबारा टाइप करवा के मनोज जी प्रगति प्रिंटर्स वालों से करवानी होगी।
और नया घोषणा पत्र बनेगा। 1800 रु दिए उनको
फिर अपनी दुखभरी दास्ताँ सुनाने लगे।
पत्रकार के फायदे भी बताये, और फिर करीब 1:30 बजे वहां से वैशाली गया,वहाँ पे mr&mrs idly के यहाँ भोजन किया फिर रंगोली गार्डन गबधि पथ पर जाकर फिर 3:30  बजे वैशाली टावर के बैठकर और  काफी देर तक नेट सर्फिंग की जिसमे बैंक ऑफ़ बड़ोदा के अकाउंट को क्रिएट करने की कोशिश की फिर जीतू बना से उनके नए ओने कॉल शॉप के बारे में चर्चा की ,वो अभी वैशाली में एक स्टोर लगाने की सोच रहे है, फिर राजाबाबू का फोन आया, वो पंडित अजय चक्रवर्ती के जाने की कह रहे थे फिर उनके साथ 7 बजे मैं रचित गए, यह श्रुति मंडल और सुराणा परिवार के और से कार्यक्रम था जिसमे गायक और वायलिन वादक एन राजम् को सम्मानित किया गया।
फिर चक्रवर्ती जी ने बहुत सूंदर 3 4  प्रस्तुतियाँ दी जिनमे, महादेवो महेश्वर, कबीर दास जी का भजन मैं तो हु विश्वास में और मांड का एक नमूना मीरा बाई का भजन प्रीत राखो जी , और राग भोपाली एवं राग भैरवी थी । कार्यक्रम के बाद विधानसभा वाले ढाबे पे खाना खाया और फिर राजाबाबू के घर पे भी मक्की की रोटी खाई फिर वह से ओशो की एक पुस्तक ली, तभी सोनम का फ़ोन आया, उससे करीब 1 घंटे तक बात की घर आने के बाद भी, फिर करीब 12:30-1 बजे सोया।

अच्छी बात

पंडित जी की प्रस्तुति
श्रुति मंडल का कार्यक्रम अटेंड किया।
जीतू बना से बिज़नस पर चर्चा
रंगोली गार्डेन की विजिट

वैशली  की विजिट।

बुरी बात

ध्यान नहीं कर पाया
गीत पाठ नहीं कर पाया
लेट उठा।
व्यायाम नहीं किया।

कल से य परसों से जल्दी उठूंगा।

3 जनवरी रविवार


3 जनवरी 2016, रविवार
सुबह 7:40 पर जागरण
फिर फ्रेश होक तैयार होकर पहले सोनम से बात की फिर उससे लड़ाई हो गयी वही रात वाली बात को लेके,फिर मम्मी आई मम्मी से मैंने कहा घर चेंज करने को लेके,फिर करीब 9:45 पर नहाने गया ,नाहा के तैयार होकर 10:15  बजे ऑफिस पंहुचा, जाते ही नन्नू चाचा की डाँट सूनी पड़ी क्योकि वो वाला कंप्यूटर फॉर्मेट नहीं करवाया था, पर फिर न्यूज़ बनाए लग गया, करीब 2 बजे तक न्यूज़ बनाए की कार्यवाही चलती रही फिर 2 बजे मनोज सोनी का एड लेने गया , वही अभिषेक बेबल और सनी मिल गए हमने गाजर का जूस पियाऔर अभिषेक ने फिर मुझे अपना पर्सनल कुछ करने को कहा फिर वहाँ से मनोज सोनी का कार्ड लेकर घर गया ,जाते ही एड बनवाये और कार्यवाही चलती रही, फिर करीब 5:30 बजे काम पूरा हो गया , काम करके 6 बजे घर गए ,वहां से कपडे आदि लिए और 6:30 की ट्रेन के लिए स्टेशन गए ,वहां से कुछ स्वयंसव्वक बंगलोरे जा रहे थे ,स्वरांजलि कार्यक्रम में भाग लेंवे, अजमेर तक उनसे बात की फिर निचे आकर भोजन किया और करीब 10 बजे जयपुर पहुचे, आते ही उबेर बुक करने की कोशिश की पर नीना से नहीं हो पायी ,फिर ओला से प्रेस गए , जाते ही मैटर दिया करीब 1 घंटे में अख़बार छापा, इसी दौरान सोनू से बात हो गयी थी, अख़बार वालों को को 6400 रु दिए उतने में ही तय हो गया है, फिर उबेर बुलाई उसके साथ 200 फ़ीट तकगये एकबार रखवाए और नन्नू चाचा को फ़ोन कर दिया, फिर घर आये, आते ही थोड़ी देर करीब 2 बजे सो गया।

Saturday, January 2, 2016

2 जनवरी 2016

आज सुबह 7:50 बजे जागरण
नहा धो के तैयार हो के करीब 9 बजे नीचे गया फिर 10 बजे जोहरी भवन गया।
वहां ब्राह्मण युथ क्लब द्वारा आयोजित शिविर में थोड़ी देर के लिए उपस्थिति दी ।
फिर आकर थोड़ी देर कोरल ड्रा पर डिज़ाइन बनायीं । करीब 12 बजे बैंक जाकर क्रेडिट कार्ड और सूर्योदय टुडे का विज्ञापन का पैसा जमा करवाया।
वापस आकर करीब 1 बजे दिवेश आया , फिर वापस धनोप माताजी गया, तब तक थोड़ी बहुत डिज़ाइन बनायीं और फिर 2:30 बजे तक बातचीत चलती रही ।
आकर करीब 3 बजे दिवेश के साथ थोडा घूमने गया, उसने अपने मामा बनने की ख़ुशी में मिठाई खिलाई और फिर हम थोड़ी देर घूमने गए , काफी देर तक कैरियर को लेकर बातें चली उसने मुझे बिजयनगर छोड़ के जाने की राय दी जिसमे जयपुर ही सेटअप के लिए बात हुयी।
फिर हमने चौधरी के ढाबे पर दाल बाटी चूरमा खाया। और 5 बजे वो मुझे छोड़ कर अजमेर चला गया।
5 बजे से 9 बजे तक न्यूज़, एड की डिज़ाइन आदि काम चलते रागे , फिर 9:30  बजे घर पे आये ।
और करीब 10 बजे सोनम को फ़ोन लगाया
उसकी तबियत ख़राब थी, पर थोड़ी देर बात करते करते घर के कामो को लेकर उससेछोटा मोटा झगड़ा हो गया , फिर मैंने उसको वापस फ़ोन लगाया ,10-15 बार लगाने के बाद उसने उठाया और कहबे लगी लेक्चर मत दिया करो
मैंने उसे केवल कंप्लेंट नहीं करने के लिए कहा था पर वो जिद्दी पर अड़ गयी बोली माफ़ी नहीं मांगूंगी। मैंने भी बात न करने के लिए कहकर फ़ोन रख दिया। अब सुबह देखेंगे क्या होता है।
वैसे मैं भी लड़ाई करना नहीं चाहता था पर वो भी मुँहफट है, मर्ज़ी आये जो बोल जाती है।
पता नाही घर के कामों से इतनी frustate क्यों है, मैंने उसको कहा जितना काम हो सके उतना कर लिया कर ,पर वो इतनी ज्यादा फ्रसस्ट्रेशन  में है की बात सुनने को ही तैयार नहीं है।
खजियार मैंने फ़ोन रख दिया अब बाद में बात करेंगे।
अब लिख के फ्री हुआ हूँ । थोड़ी देर में सोने की तैयारी है।
जय जय श्री राधे कृष्ण
शुभ रात्रि।

Friday, January 1, 2016

First Day of 2016

आज ईस्वी नव वर्ष 2016 का शुभारम्भ हुआ
आज से मैं भी इस वर्ष प्रतिदिन यह ऑनलाइन डायरी लिखने का काम शुरू कर रहा हूँ जो कि मेरे प्रतिदिन का लेख जोखा होगी।

दिनचर्या,पेशेवर काम,यात्रा,परिवेश,परिवार अदि सभी चीज़ों को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास रहेगा
होगी तो ये निजी ही

खैर दैनंदिन लेखन एक अच्छी आदत है। कायम रखना कठिन है। कोशिशें रखेंगे।

आज से शुरू करते है
आज नया साल 2016 शुरू हो गया। रात को 12 बजे सोये थे , सुबह कोशिश की थी जल्दी उठने की ,अलार्म लगाया था 5 बजे का,5 बजे नींद हलकी सी खुली भी थी पर फिर से सोने की गन्दी आदत के कारण दोबारा नींद आ गयी, फिर 7 :40 पर उठे, सोते समय ओशो की कृष्ण स्मृति सुनते सुनते सोये थे,सुबह तक चलती रही।
फिर उठे ,जाकर सुबह सूर्य देवता के दर्शन किये, फिर पुनः बिस्तरों में घुस गए, 10-15 मिनट बाद उठ कर निवृत होने गए, जहाँ अमेज़न और फ्लिपकार्ट के बारे में पढ़ा फिर आकर थोड़ी देर पुरानी इंडिया टुडे 2012 का उद्यमिता विशेषांक और आउटलुक पढ़ी, करीब 9 बजे
सोनम को फोन किया थोड़ी देर तक तो उसने नहीं उठाया क्योंकि कृष्णा गेम खेल रहा था फिर अनीता जी ने उठाया और हैप्पी न्यू इयर विश किया ,फिर बात हुयी करीब 20 मिन.चली , जिसमे उसने तबियत ख़राब होने की बात बताई,मैंने कहा डॉ को दिखा देना ,फिर थोड़ी बहुत और बात हुयी और फिर फ़ोन रख के मैं वापस निवृत होने गया  और दीपक भैया के बैठक में जाना था पर जा नहीं सका तो सुदर्शन से बात करके बाद में आबे को कहा  फिर घर की झाड़ू लगायी , फिर आते ही थोड़ी भविष्य की चिंता सताई तो थोड़ी देर सोच विचार करने लगा, कैसे स्टार्टअप करेंगे इत्यादि,फिर 10:30 नहाने गया , नहाकर पूजा की और किताबें जमाई, करीब 11:30 बजे सन्देश का फोबे आया जी कब तक आ रहे हो , राजाबाबू भी आएंगे, मैंने सोचा राजाबाबू के साथ ही चले जायेंगे, जाते समय मकान मालिक को किराया देता ही गया 10500 रु, बता भी दिया की इसी महीने में खाली  भी कर देंगे ,फिर 12 बजे उनके घर गया, जहाँ पर ही भोजन किया, पकोड़ी,गाजर मटर और चावल , फिर पल्सर से ही वैशाली आये , सन्देश उसके नए घर में गया हुआ था, तब तक वही बैठे, मैं एक बार और फ्रेश हुआ ,फिर करीब 1 बजे सन्देश आया, आकर थोड़ी देर बात करी ,घडी वगेरह देखि और फिर 1:30 बजे उबेर बुक करा के मैं स्टेशन गया , भागते हुए टिकट किया और 2 बजे की ट्रेन उदैपुर इंटरसिटी पकड़ के बिजयनगर हेतु रवाना हुआ,स्टेशन से अख़बार लिया,और जनरल कोच में बैठे।
फिर फुलेरा तक तो ऊपर बैठ,फुलेरा से निचे बैठा, थोड़ी देर में नींद  आ गयी, किशनगढ़ में खुली फिर पं श्रीराम शर्मा आचार्य की दो छोटी पुस्तकें पढ़ी, इच्छाशक्ति और   , अत्यंत प्रेरणा मिली, अजमेर आने से पहले सोनम का फ़ोन आया उसने बताया की डॉ ने क्या कहा, बच्चा स्वस्थ है पर उसकी तबियत ख़राब होने से बच्चे पर भी विपरीत असर पड़ सकता है और विवाह प्रमाण पत्र हेतु जरूरी कागजों की लिस्ट बताई, अजमेर से फिर लक्ष्य पढ़ी, फिर एक भाईसाहब मिल गए थे थोड़ी बहुत रेल टिकट इत्यादि की बातें की , फिर नसीराबाद में कचौरा खाया ,फिर बिजयनगर आने तक पुस्तक पढ़ी, बिजयनगर आने पर उतार के घर गया ,वहाँ 31 को हुकमनामा वालो से व्  मॉर्निंग न्यूज़ से हुयी बातचीत का नन्नू चाचा को ब्यौरा दिया, मुकेश ने हफ्ते का हिसाब दिया, फिर आगामी अंक की चर्चा हुयी,थोड़ी देर कोरल ड्रा पर काम करके देखा, फोटोशॉप में भी, फिर 7 बजे दादी का जन्मदिन जिस के लिहे मैं आया था ,  उनके लिए माला ली ,घर गए ,जहाँ पिंकी मौसी,नन्ही,नीना,और हमारी धर्मपत्नी एवं दादाजी को छोड़ कर सब थे, फिर जय श्री राम दादाजी के निर्देशन में जन्मदिन मनाया, करीब 8:39 तक,फिर भोजन किया,पकोड़ी,गाजर हलवा और पूड़ी, फिर अशोक देखा,9:30 बजे कमरे में आया, थोड़ी देर फेसबुक और व्हाट्सएप्प देखा , फिर निचे से तेज़ आवाज़ आई तो गया ,देखा पप्पू चाचा किसी जमीन वे कब्ज़े की बात कर रहे हैं, नन्नू चाचा उनको समझा  रहे हैं, मैंने भी उनसे कहा कि ये इल्लीगल है पर फिर मुझे जमीन दिखाने ले गए ,वहाँ बहस हो गयी तो मैं वायस आ गया, वो रचित को जमीन दिखा के लाये, फिर आ कर घर पे सबको बताया , और फिर मैं तुरंत कमरे में आ गया, 10:30बजे, फिर आते ही सोनम को फ़ोन किया अनीता जी ने उठाया कहा वो टेबलेट लेकर सो गयी है ,क्योंकि बीमार है   तो फिर मैंने स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल के बारे में पढ़ा  , और आकर्षण के नियम के बारे में भी पढ़ा ,फिर 10:40 से आज की दिनचर्या लिख रहा हूँ ।

आज किये अच्छे काम
# सुबह ओशो के वचन सुने कृष्ण पर।
#गीता पाठ आरम्भ किया।
# इंडिया टुडे पढी, positivity  आई।
#सभी को न्यू इयर विशेस भेजी।
# ट्रेन में लड़की को कुछ दान दिया
# दादी का जन्मदिन मनाया
# इच्छाशक्ति पढ़ी
# अमेज़न के बारे में पढ़ा

गलत काम
# 1 घंटे लेट उठा ।
# थोडा आलस्य आया।
# लेट नहाया 10:30  बजे
# चिंता की काफी ज्यादा
# रात को थोड़ी बहस हो गयी पप्पू चाचा से।
#

चलो आज नए साल का नया दिन करीब करीब अच्छा बीता  स्कोर - 70%
भगवन से प्रार्थना है की इस वर्ष सुख समृद्धि
आदि प्राप्त हो
इनकम 6 फिगर में हो,बिज़नस आईडिया कामयाब हो जाये। स्टार्टअप हो जाये। हिम्मत हम करेंगे  फल भगवन देगा।
जय श्री कृष्णा
नए बेहतर सुबह के लिए।