आज ईस्वी नव वर्ष 2016 का शुभारम्भ हुआ
आज से मैं भी इस वर्ष प्रतिदिन यह ऑनलाइन डायरी लिखने का काम शुरू कर रहा हूँ जो कि मेरे प्रतिदिन का लेख जोखा होगी।
दिनचर्या,पेशेवर काम,यात्रा,परिवेश,परिवार अदि सभी चीज़ों को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास रहेगा
होगी तो ये निजी ही
खैर दैनंदिन लेखन एक अच्छी आदत है। कायम रखना कठिन है। कोशिशें रखेंगे।
आज से शुरू करते है
आज नया साल 2016 शुरू हो गया। रात को 12 बजे सोये थे , सुबह कोशिश की थी जल्दी उठने की ,अलार्म लगाया था 5 बजे का,5 बजे नींद हलकी सी खुली भी थी पर फिर से सोने की गन्दी आदत के कारण दोबारा नींद आ गयी, फिर 7 :40 पर उठे, सोते समय ओशो की कृष्ण स्मृति सुनते सुनते सोये थे,सुबह तक चलती रही।
फिर उठे ,जाकर सुबह सूर्य देवता के दर्शन किये, फिर पुनः बिस्तरों में घुस गए, 10-15 मिनट बाद उठ कर निवृत होने गए, जहाँ अमेज़न और फ्लिपकार्ट के बारे में पढ़ा फिर आकर थोड़ी देर पुरानी इंडिया टुडे 2012 का उद्यमिता विशेषांक और आउटलुक पढ़ी, करीब 9 बजे
सोनम को फोन किया थोड़ी देर तक तो उसने नहीं उठाया क्योंकि कृष्णा गेम खेल रहा था फिर अनीता जी ने उठाया और हैप्पी न्यू इयर विश किया ,फिर बात हुयी करीब 20 मिन.चली , जिसमे उसने तबियत ख़राब होने की बात बताई,मैंने कहा डॉ को दिखा देना ,फिर थोड़ी बहुत और बात हुयी और फिर फ़ोन रख के मैं वापस निवृत होने गया और दीपक भैया के बैठक में जाना था पर जा नहीं सका तो सुदर्शन से बात करके बाद में आबे को कहा फिर घर की झाड़ू लगायी , फिर आते ही थोड़ी भविष्य की चिंता सताई तो थोड़ी देर सोच विचार करने लगा, कैसे स्टार्टअप करेंगे इत्यादि,फिर 10:30 नहाने गया , नहाकर पूजा की और किताबें जमाई, करीब 11:30 बजे सन्देश का फोबे आया जी कब तक आ रहे हो , राजाबाबू भी आएंगे, मैंने सोचा राजाबाबू के साथ ही चले जायेंगे, जाते समय मकान मालिक को किराया देता ही गया 10500 रु, बता भी दिया की इसी महीने में खाली भी कर देंगे ,फिर 12 बजे उनके घर गया, जहाँ पर ही भोजन किया, पकोड़ी,गाजर मटर और चावल , फिर पल्सर से ही वैशाली आये , सन्देश उसके नए घर में गया हुआ था, तब तक वही बैठे, मैं एक बार और फ्रेश हुआ ,फिर करीब 1 बजे सन्देश आया, आकर थोड़ी देर बात करी ,घडी वगेरह देखि और फिर 1:30 बजे उबेर बुक करा के मैं स्टेशन गया , भागते हुए टिकट किया और 2 बजे की ट्रेन उदैपुर इंटरसिटी पकड़ के बिजयनगर हेतु रवाना हुआ,स्टेशन से अख़बार लिया,और जनरल कोच में बैठे।
फिर फुलेरा तक तो ऊपर बैठ,फुलेरा से निचे बैठा, थोड़ी देर में नींद आ गयी, किशनगढ़ में खुली फिर पं श्रीराम शर्मा आचार्य की दो छोटी पुस्तकें पढ़ी, इच्छाशक्ति और , अत्यंत प्रेरणा मिली, अजमेर आने से पहले सोनम का फ़ोन आया उसने बताया की डॉ ने क्या कहा, बच्चा स्वस्थ है पर उसकी तबियत ख़राब होने से बच्चे पर भी विपरीत असर पड़ सकता है और विवाह प्रमाण पत्र हेतु जरूरी कागजों की लिस्ट बताई, अजमेर से फिर लक्ष्य पढ़ी, फिर एक भाईसाहब मिल गए थे थोड़ी बहुत रेल टिकट इत्यादि की बातें की , फिर नसीराबाद में कचौरा खाया ,फिर बिजयनगर आने तक पुस्तक पढ़ी, बिजयनगर आने पर उतार के घर गया ,वहाँ 31 को हुकमनामा वालो से व् मॉर्निंग न्यूज़ से हुयी बातचीत का नन्नू चाचा को ब्यौरा दिया, मुकेश ने हफ्ते का हिसाब दिया, फिर आगामी अंक की चर्चा हुयी,थोड़ी देर कोरल ड्रा पर काम करके देखा, फोटोशॉप में भी, फिर 7 बजे दादी का जन्मदिन जिस के लिहे मैं आया था , उनके लिए माला ली ,घर गए ,जहाँ पिंकी मौसी,नन्ही,नीना,और हमारी धर्मपत्नी एवं दादाजी को छोड़ कर सब थे, फिर जय श्री राम दादाजी के निर्देशन में जन्मदिन मनाया, करीब 8:39 तक,फिर भोजन किया,पकोड़ी,गाजर हलवा और पूड़ी, फिर अशोक देखा,9:30 बजे कमरे में आया, थोड़ी देर फेसबुक और व्हाट्सएप्प देखा , फिर निचे से तेज़ आवाज़ आई तो गया ,देखा पप्पू चाचा किसी जमीन वे कब्ज़े की बात कर रहे हैं, नन्नू चाचा उनको समझा रहे हैं, मैंने भी उनसे कहा कि ये इल्लीगल है पर फिर मुझे जमीन दिखाने ले गए ,वहाँ बहस हो गयी तो मैं वायस आ गया, वो रचित को जमीन दिखा के लाये, फिर आ कर घर पे सबको बताया , और फिर मैं तुरंत कमरे में आ गया, 10:30बजे, फिर आते ही सोनम को फ़ोन किया अनीता जी ने उठाया कहा वो टेबलेट लेकर सो गयी है ,क्योंकि बीमार है तो फिर मैंने स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल के बारे में पढ़ा , और आकर्षण के नियम के बारे में भी पढ़ा ,फिर 10:40 से आज की दिनचर्या लिख रहा हूँ ।
आज किये अच्छे काम
# सुबह ओशो के वचन सुने कृष्ण पर।
#गीता पाठ आरम्भ किया।
# इंडिया टुडे पढी, positivity आई।
#सभी को न्यू इयर विशेस भेजी।
# ट्रेन में लड़की को कुछ दान दिया
# दादी का जन्मदिन मनाया
# इच्छाशक्ति पढ़ी
# अमेज़न के बारे में पढ़ा
गलत काम
# 1 घंटे लेट उठा ।
# थोडा आलस्य आया।
# लेट नहाया 10:30 बजे
# चिंता की काफी ज्यादा
# रात को थोड़ी बहस हो गयी पप्पू चाचा से।
#
चलो आज नए साल का नया दिन करीब करीब अच्छा बीता स्कोर - 70%
भगवन से प्रार्थना है की इस वर्ष सुख समृद्धि
आदि प्राप्त हो
इनकम 6 फिगर में हो,बिज़नस आईडिया कामयाब हो जाये। स्टार्टअप हो जाये। हिम्मत हम करेंगे फल भगवन देगा।
जय श्री कृष्णा
नए बेहतर सुबह के लिए।
No comments:
Post a Comment