21 जनवरी-सुबह 7:30 बजे
आज सुबह उठ कर नाहा धो कर तैयार हुआ और करीब 11:30 बजे वैशालीनगर गया क्योंकि आज मकान फाइनल करना था, जाकर पहले मकान पर गया फिर आते हुए गाडी ख़राब हो गयी तो मिस्त्री को ठीक करने दी, उसकी सर्विस और मेंटेनेंस करवाना था शाम 6 बजे गाडी देने के लिए बोला सन्देश के ऑफिस बैठ, नितिन से मकान के बारे में चर्चा हुयी,फिर उसको मकान दिखाया, और आकर प्रॉपर्टी डीलर से मिला,उससे सारे पहलुओं पर विचार हुआ,की मकान मालिक को अपने वहां चलने वाले कमर्शियल काम के बारे में कैसे बताना है, फिर वापस ऊपर आया, मेल चेक की और बिज़नस प्लान के बारे में चर्चा की , फिर शाम को सन्देश आया उसके साथ कॉफी पी, इतने में रचित आ गया था , तो उसको ब्रोकर से मिलवाया, फिर ब्रोकर को 2000 रूपए बतौर एडवांस दिए, मकान मालिक सोमवार को मिलेगा,फिर रचित को बुलाया उसने 200 फ़ीट बस स्टैंड पर छोड़ा, फिर 8 बजे की बस में बैठा, बस में इंटरस्टेलर और सीक्रेट देखि ,करीब 10:30 बजे बिजयनगर आया आकर थाने के पास से पैदल घर आया आकर खाना खाया और कमरे में आया, थोडा मूड बनाया और 12 बजे सो गए।
जयपुर गुरुवार
Wednesday, January 27, 2016
21 जनवरी 2016 गुरुवार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment