सुबह 8:30 बजे उठा , उठ के नाहा धो के तैयार होकर पूजा वगेरह करके करीब 11 बजे मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया में गया वहां पर स्ट्रीटजम्पर के ऑफिस गया ,वह पता चला की वो बंद हो चुकी है , फिर राजीव जी को फ़ोन करके उनके घर खातीपुरा,झोटवाड़ा गया वैसे आज स्टार्टअप ओएसिस जाने का इरादा था पर राजीव जी से भी मिलना था तो वहां करीब 1 बजे पंहुचा, काफी देर बैठा, बिज़नस आईडिया पर बातें हुयी जिसमे ओन लाइन ग्रोसरी,डील्स ,सब्ज़ियाँ आदि की चर्चा हुयी उन्होंने भी इन्वेस्टमेंट में रुचि दिखाई, मैंने कहा की पहले मैं संतुष्ट हो जाऊं फिर देखते हैं,
फिर मनीष शर्मा के ऑफिस गया, काफी बढ़िया ऑफिस सेटअप कर लिया है उसने 50 लाख रु लगा के 12 बन्दों को रोजगार देकर पर्यावरण कंसल्टेंसी का काम शुरू किया है, बहुत बढ़िया लगा, काफी प्रेरणा मिली उससे, फिर 4 बजे उसके साथ झालाना गया, वहां पर काफी देर तक बैच के दूसरे बन्दों के बारे में बातचीत चलती रही, फिर विशाल विर्क के ऑफिस गए, 1 घंटे तो फालतू बैठे , उसका भी टर्नओवर 80 लाख पहुच गया है, देख कर अच्छा लगा, फिर विशाल के साथ चाय पी, और पुराणी यादें ताजा की, फिर मनीष के साथ वापस खातीपुरा आया करीब 8 बज गए थे, फिर ब्रोकर को यक बैलेंस अमाउंट दिया करीब 3000 रु, 30 को मकान मालिक से मीटिंग है, फिर उसी से काफी देर तक चर्चा छिड़ गयी , मंदी, इंटरनेट कारोबार आदि बातों को लेकर , 9:15 पर फ्री हुआ , फिर खाना खाया और 10:30तक घर आया, आतेही सोनू से काफी देर तक बातें हुयी ,फिर रामायण देखकर करीब 12 बजे सो गया।
Saturday, January 30, 2016
28 जनवरी 2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment